इंदौर में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, ज्ञापन सौंपा!

इंदौर, 19 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान नजर आ रहे हैं, जहां लगातार हो रही बिजली कटौती के चलते आमजन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं आमजन को परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है, जहां कांग्रेस ने आंदोलन करते हुए, बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेसी पोलो ग्राउंड स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस जनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल बिजली कंपनी के दफ्तर पर तैनात किया गया था.

indore

अघोषित बिजली कटौती से परेशान आमजन

इन दिनों प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी है, जहां इसका असर इंदौर में भी देखने मिल रहा है. इंदौर में भी अघोषित बिजली कटौती के चलते आमजन परेशान नजर आ रहे हैं, इसी के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैदान संभालते हुए बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया.

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने रखी मांग

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे थे, जहां कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को बिजली कंपनी के अधिकारी के सामने रखा. साथ ही ज्ञापन सौंपते हुए सभी मांगो को जल्द से जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया. कांग्रेसियों की प्रमुख मांगों में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली जनता को देने की मांग शामिल है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+