MP News: मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण पर कमिश्नर, डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात
Indore: इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने गुरूवार को नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक खण्डवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर सिंह ने ओ.पी.डी. कक्ष, सी.सी.टीवी. कैमरे से निगरानी कक्ष, दवाई स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उसके द्वारा मॉनिटरिंग के संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मियों की भी जानकारी ली।

मेडिकल कॉलेज में ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक
कमिश्नर सिंह ने मेडिकल कॉलेज में जिला चिकित्सा अधिकारियों एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थितजनों से सुझाव लिए, जिससे व्यवस्थाएं और बेहतर की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं चिकित्सक शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरी है। जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जायें। कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि अस्पताल में सभी चिकित्सक आई कार्ड पहनकर आयें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जायें।
कमिश्नर सिंह ने किए दादाजी धुनिवाले के दर्शन
कमिश्नर सिंह ने गुरूवार को दादाजी धुनिवाले के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने खण्डवा के विकास में प्रगति लाने कामना की। इस दौरान कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले, अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने गुरूवार को नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक खण्डवा का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े- Indian Railway: इंदौर-उज्जैन से आने-जाने वाली ट्रेन ब्लॉक के कारण निरस्त, इनका बदला टाइमिंग












Click it and Unblock the Notifications