Indore News: इंदौर में सर्द हवाओं का कहर, कब पड़ेगी स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर ने बताया

मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां सर्द हवाओं के बढ़ते कहर के बीच अब इंदौर में स्कूलों की छुट्टी कब होगी, यह सवाल हर तरफ पूछा जा रहा है। वहीं इस सवाल का जवाब कलेक्टर आशीष सिंह ने देते हुए जल्द ही इस मामले में निर्णय लेने की बात कही है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि, अभी वर्तमान में जैसा देखा जा रहा है कि, न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में है। 10 डिग्री के ऊपर है, इसलिए मुझे लगता है कि, अभी आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर तापमान में परिवर्तन होगा तो शाम तक हम देखेंगे, यदि लगेगा तो फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।

Indore

मध्यप्रदेश के आगर और रतलाम में कलेक्टर ने जिले में शीतऋतु एवं तापमान में आई अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा नर्सरी से 08 वींं तक समस्त शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों हेतु 17 एवं 18 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है।

मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ वेदर डिस्टरबेंस के चलते मौसम बिगड़ने की संभावना है, जहां मौसम बिगड़ने के चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है। इसी के साथ-साथ सागर संभाग में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

आगर में अवकाश घोषित

मध्यप्रदेश के आगर में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले में शीतऋतु एवं तापमान में आई अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा नर्सरी से 08 वींं तक समस्त शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों हेतु 17 एवं 18 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है। जारी आदेशानुसार अवकाश दिवस में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्यों को सम्पादित करेंगे तथा परीक्षाए यथावत संचालित रहेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सर्द हवाओं का प्रकोप

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके पीछे वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी।

ये भी पढ़े- MP News: इन जिलों में शीतलहर का कहर, स्कूलों में छुट्टी घोषित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+