Indore News: कलेक्टर ने लिया एक्शन, इस बात के लिए अधिकारी को किया सस्पेंड
मध्यप्रदेश के इंदौर में जनसुनवाई की अवहेलना करने पर कठोर रुख़ अपनाते हुए कलेक्टर आशीष सिंह के प्रस्ताव पर संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर सुषमा वैश्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यों के सुचारू संचालन किये जाने हेतु कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए है कि, सभी अधिकारी जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज प्रकरणों के समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सकारात्मक निराकरण के निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि, अधिकारी राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में यहां समय सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी, निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जन शिकायत संबंधी प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतें आम नागरिकों की समस्याओं से जुड़ी होती हैं, जिनका त्वरित और प्रभावी निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि, प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकारी प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि जो अधिकारी जनसुनवाई में अनुपस्थित पाए जाएंगे अथवा प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागवार प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां प्रकरण अधिक समय से लंबित हैं, उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने परिवहन विभाग तथा सभी एसडीएम से कहा कि वे यह तय करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी यात्री बस सड़कों पर नहीं खड़ी रहें। सड़कों पर बसें खड़ी मिलने पर उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने आईएसबीटी बस स्टैण्ड के संचालन के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि वे नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। एफआईआर भी दर्ज करायें। कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: कलेक्टर ने लिया एक्शन, इस बात के लिए अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications