Indore news: नए कलेक्टर का अलग अंदाज, गांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्या

कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बेका पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि चौपाल लगाई। ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर विकास कार्य में आ रहे अवरोधों को दूर कर तुरंत और यथासम्भव निराकरण की बात कही।

कलेक्टर सिंह विभागीय अधिकारियों के दल के साथ ग्राम बेका पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां उप स्वास्थ्य केंद्र है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ नहीं आ रहे हैं। इसके लिए इलाज के लिए चोरल जाना पड़ रहा है।

Indore

कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह ने सी एच ओ प्रतीक पाठक की तुरंत सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की दिक्कत है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत यहां पर टंकी बन गई है, पाइपलाइन भी डल चुकी है, परंतु यह चालू नहीं हो रही है। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए की यह योजना शीघ्र शुरू की जाए जिससे कि ग्रामीणों को तुरंत पानी मिल सके।

प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं

उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बेका से कुशलगढ़ तक मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने गांव के माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने के लिए भी प्रस्ताव बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कलेक्टर सिंह ने गांव में निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी भवन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर जिले के दूरस्थ अंचल के ग्राम बेका पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि चौपाल लगाई।

ये भी पढ़े- Indore news: कान्ह और सरस्वती नदी होगी स्वच्छ, कलेक्टर ने खास प्लान किया तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+