Indore news: रात के अंधेरे में सड़क पर निकले अधिकारी, ठंड में ठिठुरते लोगों को बांटे कंबल
Indore में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन के अमले ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर रहने वाले गरीबों जरूरतमंदों की ज़रूरतें पूछी और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। जरूरतमंद लोगों को रैनबसेरा में रुकवाया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सुबह टी एल की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और फुटपाथ पर रहने वाले गरीब जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करें और उन्हें रेनबसेरों में रुकवाएं।

जरूरतमंदों को रैन बसेरा पहुंचाया
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम सड़कों पर निकली। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में अधिकारियों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सड़क पर दिखाई देने वाले लोगों को कंबल वितरित किये, तथा जरूरतमंद लोगों को आसपास बने हुए रेन बसेरा में भी शिफ्ट। इसी क्रम में सोमवार की बीती रात राऊ एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार नारायण नांदेडा और नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ सबसे पहले रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने गरीब लोगों से सबसे पहले उनके रहने का स्थान और जरूरतें पता की। इसके बाद उन्हें कंबल भी वितरित किए। उनसे आग्रह कर जरूरतमंदो को रेन बसेरा में रुकवाया।
लगातार बढ़ रही ठंड
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- 'CM नहीं रहो तो, होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं, जैसे...', शिवराज सिंह चौहान का छलका दर्द












Click it and Unblock the Notifications