Khargone दौरे पर आएंगे CM Shivraj, परंपरागत रूप से होगा स्वागत - सत्कार, तैयारी पूरी

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान खरगोन दौरे पर आने वाले हैं, जहां इससे पहले उनके दौरे को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है.

indore

Recommended Video

      भोपाल: CM का बड़ा बयान, तीन लाख से अधिक करोड रुपए का था इस वर्ष का बजट..

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 17 मार्च के कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में मंगलवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की है। इस गूगल मीट में सभी सीएमओ, सीईओ, सीएमएचओ, डीडीए, डीपीएम, डीडीएच, आरटीओ और तहसीलदार जुड़े। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने निर्देश दिए कि, समय बहुत कम बचा है। पूरी तैयारी चौकन्ने होकर करना है। दी गई जिम्मेदारी के एक एक बिंदु की जानकारी रखते हुए अपने स्तर पर समीक्षा करें, जिन जीआरएस, सचिव व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने सम्बंधित ग्राम पंचायत की 100 प्रतिशत ई-केवायसी कराई है तो मंच से सम्मानित कराया जाएगा।

      जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे

      साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम लाडली बहना योजना तथा पेसा एक्ट की जागरूकता के लिए आयोजित हो रहा है। इसमें महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है इस पर गौर करें। साथ ही स्थानीय लोक गायकों द्वारा लाडली बहना योजना और पेसा एक्ट के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 17 मार्च को प्रस्तावित खरगोन जिले के प्रवास की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां लाडली बहना योजना और पेसा एक्ट के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

      1 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में लगाया जाएगा पांडाल

      कलेक्टर शिवराज सिंह चौहान तैयारियों का जायजा लेने बिस्टान स्थित अनकवाड़ी कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड स्थल पहुँचे। कार्यक्रम स्थल अनकवाड़ी गाँव में आयोजित होगा। कलेक्टर वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, डी और वीआईपी, मीडिया गैलरी तथा जनसामान्य के बैठने के लिए कुर्सियों तथा आने जाने के लिए मार्ग और पार्किंग की व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम स्थल पर डोम व जरूरत पड़ने पर पांडाल कुल 1 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में लगाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री पवार ने कार्यक्रम स्थल का मैप दिखाकर व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके बाद कलेक्टर वर्मा भगवानपुरा रोड के पास बन रहे हेलीपेड का भी अवलोकन कर तैयारिया देखी। इस दौरान तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

      ये भी पढ़े- MP में मिलावट करने वाले हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग ने शुरू किया अभियान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+