MP news: एक बार फिर खरगोन दौरे पर आएंगे CM Shivraj, शहर को देंगे करोड़ों की सौगात

MP में विधानसभा चुनाव नजदीक है, जहां इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर सौगातें देते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान खरगोन जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 29 सितंबर को खरगोन आएंगे।

खरगोन में सीएम शिवराज सिंह चौहान करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, तो वहीं कई अलग-अलग सौगातें जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का सिलसिला भी अब शुरू हो चुका है।

Khargone

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा अमला

आगामी 29 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे। उन्होंने यहां की जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा खरगोन जिले में करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवम भूमिपूजन किया जाएगा। इसमें झिरन्या की 1100 करोड़ की उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन, बिस्टान की उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण, खरगोन में नवग्रह लोक और मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन एवम महेश्वर में अहिल्या लोक का भूमिपूजन भी शामिल है।

खरगोन को सौगात देंगे सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान इससे पहले भी खरगोन दौरे पर आ चुके हैं, जहां वे लगातार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं, तो वहीं उन्होंने जिले को कई अलग-अलग सौगातें दी है। वहीं अब एक बार फिर से सीएम शिवराज सिंह चौहान खरगोन जिले के दौरे पर आएंगे, जहां वे खरगोन जिले को कई अलग-अलग तरह की सौगात देंगे। इन दिनों खरगोन जिला लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है, जिसके पीछे का कारण खरगोन को लगातार मिल रही विकास की वह सौगातें हैं, जिनकी राह खरगोन सालों से देख रहा है। वहीं अब खरगोन का यह इंतजार पूरा हो रहा है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार खरगोन को सौगातें दे रहे हैं।

ये भी पढ़े- CM Shivraj ने Ujjain को दी करोड़ों की सौगात, 500 करोड़ की लागत से बनने वाले महाकाल भक्त निवास की रखी नींव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+