MP : स्वच्छता में सिरमौर बना इंदौर, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने बधाई देते हुए लिखी बड़ी बात

इंदौर, 1 अक्टूबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर देश में अपना परचम लहराया है, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इंदौर ने बाजी मारते हुए स्वच्छता का छक्का लगाया है। इंदौर की ओर से स्वच्छता का छक्का लगाते ही शहरवासियों ने जमकर जश्न मनाया। उधर, प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर शहर वासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इंदौर इससे पहले भी लगातार पांच बार नंबर वन का खिताब हासिल कर चुका है। अबकी बार स्वच्छता का छक्का लगाते हुए इंदौर ने सभी को चौंका दिया, जहां इंदौर अब देश में सबसे स्वच्छ शहर बन चुका है।

indore

सीएम शिवराज ने बधाई देते हुए लिखी ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता पसंद शहर इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नंबर वन आने पर बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन!, गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर,गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर शहर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण -2022 में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सिक्सर लगाकर लगातार छठवीं बार स्वच्छता में देश में प्रथम आया है। इस उपलब्धि के लिए मैं इंदौर की जनता के जज्बे व समर्पण को प्रणाम करता हूँ, नमन करता हूँ, उन्हें बधाई देता हूँ। इस उपलब्धि का श्रेय में उन सफ़ाई मित्रों को देता हूँ , जिन्होंने रात- दिन मेहनत कर इंदौर को एक बार फिर सफ़ाई में सिरमौर बनाया। शहर के सभी जनप्रतिनिधियो, ज़िम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि पर बधाई।

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने मारी बाजी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है, जहां इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर नंबर वन का खिताब मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारने वाले शहर इंदौर ने छठी बार स्वच्छता में नंबर वन का स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बाजी मारने पर शहर इंदौर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का खिताब दिया गया। स्वच्छता का खिताब हासिल करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी और सफाई कर्मियों की टीम राजधानी दिल्ली पहुंची थी।

प्रमुख चौराहों पर हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रिन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। इंदौर शहर इससे पहले भी लगातार पांच बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन का खिताब हासिल कर चुका है, तो वहीं अब छठी बार इंदौर शहर के नंबर वन आने के बाद शहरवासियों में उत्साह नजर आ रहे हैं। लगातार स्वच्छता में नंबर वन आ रहा शहर इंदौर अब अन्य शहरों और राज्यों के लिए मॉडल सिटी बनकर उभर रहा है, जहां लगातार अलग-अलग राज्यों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम स्वच्छता का सीक्रेट जानने इंदौर पहुंचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+