'पावरी गर्ल' के अंदाज में मंच से बोले CM शिवराज- ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और...
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान की 'पावरी गर्ल' के अंदाज में प्रदेश में भूमाफियाओं पर हो रही कार्रवाई के बारे में बताया। भरे मंच से शिवराज ने कहा- ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है, ये मेरी प्रशासनिक टीम है, और आप देखो मध्यप्रदेश से भूमाफिया भाग रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 'पावरी गर्ल' के अंदाज में कहा कि प्रदेश में माफिया राज चलेगा तो सरकार सख्ती दिखाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्यार तो चलेगा, लेकिन लव जिहाद नहीं चलेगा।
Recommended Video

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश को पूरी तरह से माफियाओं से मुक्त कर ही चैन की सांस लूंगा।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में भी पावरी गर्ल के अंदाज में लिखा, 'ये मैं हूं! मध्यप्रदेश में मेरी @BJP4MP की सरकार है! यहां मेरी सशक्त प्रशासनिक टीम है! और भूमाफिया मध्यप्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं!' शिवराज ने कहा, 'मैं और मेरी सरकार माफियाओं के सफाये के लिए संकल्पित हैं। अब तक 1000 से अधिक सोसायटियों में जमीनों को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर पात्रों को उनका भू-खंड देने की कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है।'
टाइगर शिकार पर निकला है...
शिवराज ने कहा, 'मैंने पहले ही कह दिया था कि टाइगर अभी जिंदा है। टाइगर शिकार पर निकला है। शिकार भूमाफियाओं का, शिकार नशे के कारोबारियों का, शिकार चिटफंड कंपनियों के दलालों का और शिकार मां-बेटी और बहन की जिंदगी को बदतर बनाने वालों का किया जाएगा।' शिवराज ने कहा कि जनता हमारी भगवान है, उनको न्याय दिलाना हमारा धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले और गड़बड़ करने वालों को सजा मिले, यह हमारा संकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications