इंदौरियों की दरियादिली, CM Shivraj के आह्वान पर जुटाए इतने खिलौने कि ट्रक कम पड़ गए!

इंदौर, 1 जून: राजधानी भोपाल के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद हाथ ठेला लेकर सड़कों पर निकले, जहां लोधी पुरा से निकला सीएम शिवराज सिंह चौहान का हाथ ठेला शीतला माता बाजार तक गया. इस दौरान इंदौर वासियों ने हर बार की तरह इस बार भी उत्साह दिखाते हुए, अभियान के तहत खिलौने सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिए. इंदौरियों के उत्साह का परिणाम रहा कि, खिलौने एकत्रित करने के लिए लाए गए ट्रक भी कम पड़ गए, जहां किसी ने खिलौने तो किसी ने एल.ई.डी टीवी तक आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए दे दी, तमाम जनप्रतिनिधि और व्यापारियों की ओर से लगाए गए मंचों पर खिलौने ही खिलौने नजर आ रहे थे. विधायकों और बीजेपी नेताओं की ओर से सजाए गए मंचों पर तमाम तरह के खिलौने रखे गए थे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही हाथ ठेला लेकर इन मंचों के सामने से गुजरे वैसे ही उनका हाथ ठेला खिलौनों से भर गया.

Recommended Video

    इंदौरियों की दरियादिली, CM Shivraj के आह्वान पर जुटाए इतने खिलौने कि ट्रक कम पड़ गए!
    indore

    कुपोषण के खिलाफ जंग को जन आंदोलन बनाना चाहता हूं: सीएम

    इंदौर की सड़कों पर आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए सामान इक्ट्ठा करने निकला. इंदौर की कृपालु जनता ने गाड़ियां भर-भर के इतना सामान ले आए कि, लेना हाथ ठेला में उसको संभव नहीं था. हमने कहा कि, गाड़ियों में यह सामान भरा रहे, और उचित स्थानों पर पहुंचा दिया जाए. कुपोषण को दूर करना है, सरकार कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन अकेली सरकार का काम नहीं है, समाज की भी ड्यूटी है, और इसीलिए कुपोषण के खिलाफ जंग को मैं जन आंदोलन बनाना चाहता हूं. जनता का आंदोलन बनाना चाहता हूं.

    यात्रा मार्ग पर की गई सजावट

    लोधी पुरा से शुरू हुआ सीएम शिवराज सिंह चौहान का यह अभियान शीतला माता बाजार तक चला, जहां लगभग 700 मीटर के मार्ग पर सजावट की गई थी. साथ ही जनप्रतिनिधियों की ओर से मंच भी लगाए गए थे. सीएम शिवराज की ओर से इकट्ठा किए गए सामान को ट्रकों की सहायता से उचित स्थान पर पहुंचाया गया.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+