'नाम लिखो तो पैन अटकता है...', CM मोहन यादव ने बदला मौलाना गांव का नाम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर, जिला उज्जैन में नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का शुभारंभ करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर में नवनिर्मित सी.एम. राइज़ स्कूल के लोकार्पण अवसर पर घोषणाएं की है, जहां उन्होंने कहा कि, सीएम राइज स्कूल, बड़नगर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जाना जाएगा। बड़नगर के गजनीखेड़ी पंचायत को अब चामुण्डा माता नगर, मौलाना को विक्रम नगर और जहांगीरपुरी को जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा।

Ujjain

CM मोहन यादव ने कहा कि, उच्च गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। हमारे ये बच्चे अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सर्वोच्च शिखर को स्पर्श करें और विकसित मध्यप्रदेश के ध्येय प्राप्ति में सहभागी बनें, यही शुभकामनाएं देता हूँ।कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

CM मोहन यादव ने कहा कि, अपने बलबूते पर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट का काम कहीं होता है तो मौलाना गांव में होता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में जो मशीन नहीं मिलती है, वह मौलाना गांव में मिलती है, लेकिन नाम लिखो तो पेन अटकता है, मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं, और मैंने पूछा कि, इसका नाम क्या किया जाए?, तब उन्होंने कहा कि, विक्रमादित्य के आधार पर विक्रम नगर इसका नाम किया जाए। इसी के साथ जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर करने की घोषणा सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने की है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़नगर, जिला उज्जैन में नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का शुभारंभ करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

ये भी पढ़े- MP: यूनियन कार्बाइड के कचरे पर बवाल, क्या कांग्रेस की है चाल?, इंदौर में वीडी शर्मा ने बताई ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+