Indore news: इंदौर जो करता है, सबसे हटके करता है...CM मोहन यादव ने की तारीफ
प्रदेश के मुखिया CM मोहन यादव इंदौर दौरे पर आए। यहां उन्होंने रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया। विश्राम बाग में लोहे के स्क्रैप से बने राम मंदिर का लोकार्पण किया। वहीं इसके बाद CM मोहन यादव भगवान रणजीत हनुमान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। रोड शो के बाद CM मोहन यादव ने राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तो वहीं एलिवेटेड ब्रिज का लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी है।
CM मोहन यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए इंदौर की सराहना की है, जहां लगातार सातवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने पर उन्होंने इंदौर के लोगों को बधाई दी है।

सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर का अपना एक जज्बा है, इंदौर जो भी करता है, वह सबसे हटके करता है। स्वच्छता के मामले में देश में आज भी 7वीं बार अगर कोई शहर नंबर-1 आया है, तो वह इंदौर ही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इंदौर को मिलने जा रहा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक की समस्या का निदान करेगा। सीएम ने कहा कि, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे किसी भी विभाग में जब भी धन की आवश्यकता पड़ती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव हमारे साथ खड़े रहते हैं। सीएम ने कहा कि, अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश में विविध आयोजन हो रहे हैं।
रोड शो में दिखा दम
प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव इंदौर आए तो इंदौरियों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया, जहां बड़ा गणपति से शुरू हुआ सीएम मोहन यादव का रोड शो राजवाड़ा पहुंचा। इस दौरान मोहनमय हुए इंदौर की सड़क पर दिवाली जैसा नजारा देखने मिला। रोड शो के दौरान CM मोहन यादव को किसी ने त्रिशूल भेंट किया, तो किसी ने राम मंदिर की फोटो भेंट की, वहीं मंचों पर अलग नजर देखने मिल रहा था, जहां भगवान राम और भगवान हनुमान के रूप में बच्चे CM का स्वागत करने के लिए खड़े थे।
ये भी पढ़े- Indore news: CM मोहन यादव के रोड शो में दिखा दिवाली जैसा नजारा, जमकर हुआ स्वागत












Click it and Unblock the Notifications