Indore news: अचानक संघ कार्यालय पहुंचे CM मोहन यादव, पदाधिकारियों से मुलाकात
प्रदेश के मुखिया CM मोहन यादव इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक ली है, यहां से CM मोहन यादव रामबाग स्थित अर्चना कार्यालय के लिए रवाना हुए, जहां देर रात वे आरएसएस के अर्चना कार्यालय पहुंचे। यहां CM मोहन यादव ने संघ पदाधिकारी से मुलाकात की है।
हरिद्वार से इंदौर लौटे CM मोहन यादव एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक लेने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं इसके बाद CM मोहन यादव सीधे आरएसएस के अर्चना कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की, इसके बाद CM मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

इंदौर में ली महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट कार्यालय, इंदौर में वीसी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने समेत अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वीसी में सीएम मोहन यादव के यादव के साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications