MP News: गणतंत्र दिवस पर इंदौर में तिरंगा फहराएंगे CM, सौगातों की लगेगी झड़ी

भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के समापन अवसर पर 27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर के गांधी नगर चौराहा, सुपर कॉरिडोर में राज्य स्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित ‍किया जायेगा।

Bhopal

27 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित इस समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा।

संभागायुक्त दीपक ‍सिंह द्वारा इंदौर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों की इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक ली गई, और मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के समापन अवसर पर जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ/सेवाएं प्रदान करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। संभागायुक्त सिंह ने बताया कि, अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का निराकरण 26 जनवरी 2025 तक किया जाना अपेक्षित है और लगभग सभी जिलों द्वारा निर्धारित समयावधि में निराकरण पूर्ण कर लिया है।

शिविरों के माध्यम से हितलाभों की स्वीकृतियां एवं सेवाएं समय-समय पर अभियान के दौरान प्रदान की गई। शेष स्वीकृतियां/सेवाओं/हितलाभ वितरण हेतु 27 जनवरी 2025 को जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के समापन अवसर पर 27 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इंदौर के गांधी नगर चौराहा, सुपर कॉरिडोर में राज्य स्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित ‍किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गेहूं पर समर्थन मूल्य बढ़ाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+