MP Weather update: कहीं छाए बादल, तो कहीं गर्मी बरपा रही कहर
इंदौर, 7 मई: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां आधे राज्य में गर्मी अपना कहर बरपा रही है, तो वहीं आधे राज्य में धूप-छांव का खेल जारी है. मालवा-निमाड़ अंचल के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आधे राज्य में गर्मी अपना कहर बरपा रही है. प्रदेश में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां लगातार बढ़ता तापमान नए रिकॉर्ड स्थापित करते चला जा रहा है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपा सकती है.

कई शहरों में बढ़ रहा दिन-रात का तापमान
इस साल प्रदेशभर में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान आमजन का हाल बेहाल कर रहा है. प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, भिंड, मुरैना, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और खरगोन जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है. अत्यधिक गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब पेयजल का संकट भी कई जिलों में खड़ा हो गया है, जिससे मौसम की मार और पानी की कमी के चलते बुरा हाल आमजन का हो रहा है.
आसमान में छाए बादलों के चलते तापमान में गिरावट
जैसे-जैसे पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम बदलता चला जा रहा है, वैसे-वैसे पूर्वी मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में बादल छाने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं उमस होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है, जहां मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी.












Click it and Unblock the Notifications