Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में हुई स्वच्छता सम्मान की शुरुआत, इन्हें मिला सफाई का इनाम

इंदौर नगर निगम ने हर महीने स्वच्छता में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने का फैसला भी लिया है, जिसके अंतर्गत नगर निगम की ओर से स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

indore

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब सफाई को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां स्वच्छता का छक्का लगाने के बाद अब इंदौर स्वच्छता का सांतवा आसमान छुने की तैयारी कर रहा है।वहीं स्वच्छता में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें सफाई को लेकर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर इंदौर शहर लगातार नए आयाम स्थापित कर सके इसके प्रयास इंदौर नगर निगम की ओर से किए जा रहे हैं।

इन्हें मिला स्वच्छता का इनाम

इसी के मद्देनजर इंदौर नगर निगम ने हर महीने स्वच्छता में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने का फैसला भी लिया है, जिसके अंतर्गत नगर निगम की ओर से स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें "स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता" अंतर्गत माह दिसम्बर 2022 के लिए चयनीत श्रेष्ठ वार्ड के पार्षदों को अतिथियों की उपस्थिति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रथम पुरस्कार, वार्ड क्रमांक 32 से पार्षद राजेन्द्र राठौर, द्वितीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 66 से पार्षद कंचन गिदवानी और तृतीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 29 से पार्षद पूजा पाटीदार को दिया गया।

कई संस्थाएं भी हुई सम्मानित

इसी के साथ "स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता" अंतर्गत माह नवंबर 2022 के लिए चयनीत श्रेष्ठ वार्ड के पार्षदों को अतिथियों की उपस्थिति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार - वार्ड क्रमांक - 27 से पार्षद मुन्नालाल यादव, द्वितीय पुरस्कार - वार्ड क्रमांक - 44 से पार्षद निशा रूपेश देवलिया और तृतीय पुरस्कार - वार्ड क्रमांक - 72 से पार्षद योगेश गेंदर को दिया गया। इसी के साथ-साथ नगर पालिक निगम, इन्दौर द्वारा माह दिसम्बर 2022 हेतु आयोजित ''इन्दौर स्वच्छ वार्ड रैंकिंग'' की 6 श्रेणियों में चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अतिथियों की उपस्थिति में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें होटल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर , सेंट रफेल्स को एड. स्कूल , ज्यूपिटर हॉस्पिटल, परमाणु नगर रहवासी संघ, एम.पी.एस.आई.डी.सी. कार्यालय और 56 दुकान मार्केट एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े- New year 2023 : Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, नए साल में नया संकल्प

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+