अलर्ट! MP के ये शहर बन रहे कोरोना हॉटस्पॉट, तेजी से बढ़ रहे केस

इंदौर, 3 अगस्त: मध्यप्रदेश में एक बार से कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं लोग भी अब चिंता में नजर आने लगे हैं। यही कारण है कि, लगातार लोग कोरोना का बूस्टर डोज लगवाने टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश के चारों महानगरों की बात करें तो इनमें इंदौर जबलपुर, ग्वालियर, और भोपाल शामिल हैं, जहां लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं।

लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कोरोना संक्रमण चिंता बना हुआ है, जहां इन तीनों ही शहरों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। इन तीनों ही शहरों में सर्वाधिक मामले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से निकल कर सामने आ रहे हैं, जहां कोरोना का संक्रमण अब पैर पसारते नजर आ रहा है, पिछले दिनों शहर में सामने आए मामलों के चलते एक्टिव के बढ़ते चले जा रहे हैं, तो वहीं लगातार सामने आ रहे नए मामले भी एक्टिव केस की संख्या को रफ्तार दे रहे हैं।

कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार

एक तरफ जहां त्योहार नजदीक है, तो वहीं दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी के चलते लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बढ़ते चले जा रहे हैं। एक तरफ जहां देशभर में बूस्टर डोज लगाने पर जोर दिया जा रहा है, तो वहीं दूसरी और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।

पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण

पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण

देशभर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर घातक होता चला जा रहा है, जहां त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते अब लोगों में भी डर का माहौल व्याप्त है। इधर, मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण पैर पसारते नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं। वहीं त्योहारों के सीजन में कोरोना के बढ़ते आंकड़े अब आमजन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

सावधानी रखने की जरूरत

सावधानी रखने की जरूरत

प्रदेश के बड़े शहरों में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण अब चिंता का विषय बनता चला जा रहा है, जहां संक्रमण से बचने के लिए अब लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है. संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क का उपयोग कर सकते हैं, तो वहीं भीड़-भाड़ से बचने के साथ ही सेनीटाइजर का उपयोग भी समय-समय पर करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+