Indore News: बच्चों को बीमारी से बचाएगा 'स्वर्ण प्राशन', नजदीकी अस्पताल में जल्द मिलेगा
इंदौर संभाग के सभी जिलों में स्थित शासकीय आयुष अस्पतालों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन की व्यवस्था शुरू की जायेगी। यह व्यवस्था रेडक्रास और जनभागीदारी से शुरू होगी।
बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक पूरी तरह नि:शुल्क दी जायेगी। इसके लिए संभागायुक्त दीपक सिंह ने आयुष अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने यहां संभागायुक्त कार्यालय में आयुष विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयुष की विभागीय गतिविधियों की जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि संभाग में संचालित सभी आयुष महाविद्यालयों और आयुष अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाये। इन संस्थानों का अधिक से अधिक व्यक्ति लाभ ले यह प्रयास किये जाये।
उन्होंने आयुष महाविद्यालय बुरहानपुर में रिक्त पदों की पूर्ति करने के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभाग के जिलों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें। उन्होंने कहा कि, जिलों के भ्रमण के दौरान आयुष अस्पतालों का निरीक्षण भी उनके द्वारा किया जायेगा।
आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बच्चन को स्वस्थ रखने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही नियमित दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं, तो वहीं बच्चों को बीमारियों से बचने के लिए अलग-अलग तरह की दवाई भी दी जा रही है। इसी के अंतर्गत एक बार फिर बच्चों को स्वर्ण प्रशांत दवा पिलाई जाएगी, जो बच्चों को नजदीकी अस्पताल में पिलाई जाएगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर संभाग के सभी जिलों में स्थित शासकीय आयुष अस्पतालों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन की व्यवस्था शुरू की जायेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: चुनावी रंजिश, कांग्रेस नेता के घर बदमाशों ने हमला बोला, नेता प्रतिपक्ष से हुई झड़प












Click it and Unblock the Notifications