इंदौर में निवेश के नाम पर हेरा फेरी, पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी
इंदौर, 22 अप्रैल: आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि पैसा दो गुना करने के नाम पर लोगों से अलग-अलग तरीकों से ठगी की जाती है. वहीं इंदौर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को रकम दो से तीन गुना करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. गैंग से जुड़े लोग, लोगों को फोन कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनसे पैसा लेते थे, और फिर ठगी कर लोगों को परेशान करते थे. पुलिस ने इस गैंग से जुड़े लगभग 13 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गैंग की मुख्य सरगना फिलहाल फरार चल रही है, जिसकी पुलिस अलग-अलग राज्यों में तलाश कर रही है.

सैन्य अधिकारी से पैसा दोगुना करने के नाम पर हुई थी ठगी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों पहले सैन्य अधिकारी के साथ पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी शिकायत के बाद जांच के दौरान फर्जी एडवाइजर कंपनी का खुलासा हुआ. वहीं पुलिस एडवाइजरी कंपनी की जांच कर रही है, साथ ही इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग राज्यों में टीम भेजी गई है.
लॉकडाउन में बेरोजगार होने के बाद बनाई फर्जी कंपनी
पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बाद गैंग की मुख्य सरगना ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाई, जहां से लोगों को कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था. पुलिस को गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है, जिसके बाद अब ऐसी और भी कई गैंग का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है.
लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़े के मामले
लॉकडाउन के बाद से लगातार फर्जी एडवाइजरी कंपनियों द्वारा लोगों से रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटनाएं सामने आ रही है, जहां एक बार फिर बड़े पैमाने पर सामने आई ठगी की वारदात को देखते हुए पुलिस फर्जी एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है.
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications