Indore news: जेंडर चेंज कर लड़की से लड़का बन शादी रचाई, देश का पहला अनोखा मामला
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देश में पहली बार महिला से पुरुष बन युवक ने युवती से शादी की है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रांसजेंडर विवाह को अनुमति प्रदान की गई है, जिसके बाद इंदौर में महिला से पुरुष बन युवक ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत युवती से विवाह रचाया है।
इंदौर में अलका नामक महिला ने अपना जेंडर चेंज करा कर युवक बनने में सफलता हासिल की है। वहीं इसके बाद महिला से पुरुष बने युवक ने अपनी सहेली से ही शादी कर ली। वहीं अब इस शादी की चर्चा इंदौर नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और पूरे देश में हो रही है।

कुछ ऐसा है मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला से पुरुष बने युवक ने कोर्ट मैरिज के तहत अपनी सहेली से शादी कर ली। कोर्ट मैरिज में दोनों ही परिवारों के लगभग 25 से ज्यादा लोग शामिल हुए। लड़के से लड़की बने युवक ने अपने जन्मदिन पर सर्जरी करवा कर अपना जेंडर स्त्री से पुरुष करवाया था। इतना ही नहीं उसने अपना नाम अलका से अस्तित्व रख लिया था। वहीं महिला से युवक बने पुरुष ने जिस युवती से शादी की है, वह उसकी बहन की सहेली है। युवक ने अपना जेंडर चेंज करने की बात युवती को भी बताई थी, जिसके बाद युवती ने शादी के लिए मंजूरी दी है।
सुर्खियों में है मामला
जेंडर चेंज कराकर लड़का बनने वाली अलका प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करती थी, जब उसे अहसास हुआ कि, उसके शरीर में पुरुषों के जैसे लक्षण हैं तो उसने लड़कों की तरह ही रहना और कपड़े पहनना शुरू कर दिया। वहीं अलका ने अपने जन्मदिन पर जेंडर चेंज करने का फैसला लिया, जन्मदिन पर उसने अपनी सर्जरी कराते हुए अपना जेंडर चेंज कर लिया। जेंडर चेंज करने के वक्त भी मामला सुर्खियों में बना हुआ था, तो वहीं अब जेंडर चेंज करने के बाद शादी करने पर एक बार फिर अलका यानी की अस्तित्व सुर्खियों में हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather news: 'मिचोंग' तूफान ने बदला मौसम, इन शहरों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड












Click it and Unblock the Notifications