Indore news: स्वच्छ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम, जनता से महापौर बोले- सहयोग करें

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक गोलू शुक्ला द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र राजबाडा व आस-पास के क्षेत्रो में दुकानदारो द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ व सडक किनारे सामान रखकर विक्रय करने वालो को समझाईश दी गई। साथ ही अपील की गई कि सामान दुकान के अंदर रखकर ही विक्रय करने अन्यथा निगम द्वारा सामान जब्ती के साथ अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान राजस्व प्रभारी निरंजनसिंह चौहान, क्षेत्रीय पार्षद, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मनोज पाठक, रिमव्हूल विभाग की टीम व अन्य उपस्थित थे।

Indore

महापौर ने की अपील

महापौर भार्गव द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र राजबाडा में रेहडी व फुटपाथ पर सामान रखकर विक्रय करने वालो दुकानदारो को सर्वप्रथम आज समझाईश देते हुए कहा कि शहर के बेहतर यातायात को बनाने के साथ ही राहगीरो के आवागमन को देखते हुए निगम द्वारा मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत आज दुकानदारो को समझाईश दी गई है। इसके पश्चात भी अगर दुकानदारो द्वारा रोड पर या फुटपाथ पर सामान रखकर सामान का विक्रय किया जाता है तो निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही महापौर द्वारा राजबाडा के मध्य सिटी बस के संचालन को लेकर भी संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि निर्धारित समय व स्थान पर ही सिटी बस का संचालन करते हुए समय सीमा का भी ध्यान रखे, यहां-वहां सिटी बस को खडा ना रखे, ताकि आमजन को यातयात मे सुविधा मिले।

कुछ इस तरह होगी कार्रवाई

इस दौरान महापौर भार्गव, विधायक शुक्ला व राजस्व प्रभारी चौहान द्वारा शहर के समस्त व्यवसायियो से हाथ जोडकर अपील की गई कि वह अपने व्यवसाय का संचालन दुकान परिसर में ही करे, सडक व फुटपाथ पर सामान रखकर कर व्यवसाय ना करे, आज हमारे द्वारा आप सभी को समझाईश दी जा रही है। शहर के विकास में सहयोगी व्यापारियो से निवेदन किया कि आप सभी के सहयोग से शहर के यातायात में सुधार होने के साथ ही नागरिको को यातायात सुगम होगा व पैदल फुटपाथ पर चलने वाले राहगीरो को भी चलने में सुगमता होगी, अन्यथा निगम द्वारा मुहिम चलाकर, ऐसे दुकानदारो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। साथ ही समस्त व्यापारियो से अपील की गई है कि वह अपनी दुकानो के बाहर वाहन पार्किंग ना करते हुए, निर्धारित पार्किग स्थल पर ही वाहन को पार्क करे।

ये भी पढ़े- Indore news: क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिसे सफल बनाने में जुटा नगर निगम, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+