MP : कैबिनेट मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
इंदौर, 17 अगस्त: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपनी शासकीय कार से भोपाल जा रहे थे, जहां कार में मंत्री तुलसी सिलावट के साथ उनका स्टाफ मौजूद था। इस दौरान देर रात लगभग 10 बजे के आसपास देवास बाईपास पर मंत्री तुलसी सिलावट की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही मंत्री तुलसी सिलावट की कार रुक गई जिसके बाद पायलट वाहन में सवार पुलिसकर्मी और कर्मचारी वाहन के पास पहुंचे। गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मंत्री तुलसी सिलावट राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुए, जहां फिलहाल मंत्री तुलसी सिलावट राजधानी भोपाल में ही है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस
देर रात हुए इस हादसे के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक भी मौके पर नजर आए। मंत्री तुलसी सिलावट जिस शासकीय कार में सवार थे, उसके चालक द्वारा देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, मंत्री तुलसी सिलावट पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जहां वे राजधानी भोपाल में हैं।
आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है- सिलावट
हादसे के बाद राजधानी भोपाल पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बाबा महाकाल के आशीर्वाद से देवास में हुई कार दुर्घटना में मुझे और मेरे स्टाफ के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं लगी है। रात में ही भोपाल सुरक्षित पहुँच गया था, एवं सुबह कार्यालय से नियमित कार्य भी निपटाए। आप सभी स्नेहीजनों ने जो चिंता व्यक्त की है उसके लिए आभार। आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।












Click it and Unblock the Notifications