Indore news: पुलिस के डर से जान देने वाले कारोबारी की पत्नी का दर्द, बोली- हमें इंसाफ चाहिए

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों मोबाइल कारोबारी ने निजी होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी, जहां कारोबारी के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें कारोबारी ने कुछ पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के नाम लिखे थे।

वहीं इसके बाद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद अब कारोबारी की पत्नी ने पुलिस और प्रशासन से पति को इंसाफ दिलाने की मांग की है। कारोबारी की मौत के बाद से ही पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, तो वहीं अब सभी कारोबारी को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

indore

कुछ ऐसा है मामला

मोबाइल कारोबारी के सुसाइड मामले की जांच भंवरकुंआ थाना पुलिस कर रही है, जहां पुलिस इस मामले की जांच में यह जानकारी जुटा रही है कि इससे पहले किस मामले में व्यापारी को जेल हुई थी। परिजनों का आरोप है कि, मकान बेचने का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर पूरा षड्यंत्र रचा गया था। वहीं उधर सुसाइड नोट में लिखे नाम में से कुछ लोगों को बुलाकर पुलिस ने बयान भी दिए हैं। 15 जून की रात करीब 9 बजे भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के ही एक होटल में कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, जहां वह इंदौर में इलेक्ट्रिक का शोरूम चलता था। मृतक पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर में ही रहता था, जहां उसने सिलिकॉन सिटी और साकेत में मोबाइल शॉप खुली थी। सुसाइड नोट में मृतक ने झूठा प्रकरण बनाकर जेल भेजने के बाद लिखी है तो वहीं उसने लिखा है कि उससे लाखों रुपए लेने के साथ ही जेवर ले लिए गए। इस कारण वह कर्ज में डूब गया। वहीं अभी भी कुछ लोग उससे पैसे की मांग कर रहे थे। इसके बाद उसने पत्नी की जेवर बेचकर पैसे देने की बात कही थी। वहीं लगातार दबाव बनाने के चलते कारोबारी ने यह कदम उठा लिया।

ये भी पढ़े- Mhow में आदमखोर बाघ की दहशत, वन विभाग की पकड़ से क्यों है दूर, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+