MP news : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया मासू्म को Video Call, भिजवाएंगे चॉकलेट और साइकिल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक मासूम अपनी मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था, जहां उसने पुलिस से मां की शिकायत करते हुए चॉकलेट ना देने और गुस्सा दिखाने की बात कही थी तो वहीं अब इस वीडियो के वायरल होते ही गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो कॉल के जरिए मासूम से बात की जहां उन्होंने मासूम की इच्छा पूरी करते हुए चॉकलेट और साइकिल भिजवाने का वादा किया।

मासूम की मासूमियत सोशल मीडिया पर वायरल

मासूम की मासूमियत सोशल मीडिया पर वायरल

मासूम की मासूमियत का यह वीडियो बुरहानपुर जिले के डेढ़ तलाई गांव का बताया जा रहा है, जहां 3 साल का मासूम अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर, पुलिसकर्मियों से अपनी मम्मी को जेल में डाल देने की बात कहता है। मासूम की यह बात सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो जाते हैं, जहां बच्चे के जिद करने पर महिला पुलिसकर्मी बच्चे की शिकायत एक नोट पेड पर लिखती नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मी बच्चे से अपनी मम्मी की शिकायत करने की बात पूछती है, तो जवाब में बच्चा कहता है कि, उसकी मम्मी ने उसकी चॉकलेट चुरा ली है, और साथ ही उसे पीटा भी है।

इस कारण बच्चा पहुंचा था थाने

इस कारण बच्चा पहुंचा था थाने

जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां उसे नहलाकर काजल का टीका लगाना चाहती थी, लेकिन बच्चा टीका नहीं लगवाना चाह रहा था, जिसके बाद मां ने गुस्सा दिखाते हुए, उसे डांट लगा दी, जिससे नाराज होकर बच्चा अपने पिता के साथ पुलिस में शिकायत करने की जिद करते हुए थाने पहुंच गया, और वहां उसने पुलिसकर्मियों से अपनी मां की शिकायत कर डाली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मासूम की मासूमियत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। हर कोई इस वीडियो को देखना चाहता है, और मासूम की मासूमियत का अंदाजा लगाना चाहता है। इससे पहले भी बच्चों के इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जहां अबकी बार बुरहानपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसी थी मासूम की शिकायत

कुछ ऐसी थी मासूम की शिकायत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बुरहानपुर शहर का बताया जा रहा है, इस वीडियो में एक 3 साल का मासूम पुलिस के पास अपनी मम्मी की शिकायत लेकर पहुंचता है, जहां वह पुलिस से मम्मी के द्वारा पिटाई करने और चॉकलेट चुराने की शिकायत करता है, और इतना ही नहीं वह पुलिस से अपनी मम्मी को जेल में डाल देने की बात भी कहता है। वहीं जब यह बच्चा पुलिस के पास पहुंचता है, और अपनी शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिसकर्मियों को भी हंसी आ जाती है, जहां अब यह बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+