Video : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरा किया वादा, चॉकलेट और साइकिल पाकर खुश हुआ मासूम

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के रहने वाले मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें मासूम पुलिस थाने पहुंचकर अपनी मां की शिकायत करता नजर आया था। वहीं इस वीडियो के वायरल होती ही प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मासूम से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते हुए उसे साइकिल और चॉकलेट गिफ्ट देने का वादा किया था, जहां अब गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपना वादा पूरा किया है। थाना स्टाफ मासूम बच्चे के लिए चॉकलेट और साइकिल लेकर उसके घर पहुंचा, जहां चॉकलेट और साइकिल मिलते ही बच्चा खुश नजर आया। इस दौरान बच्चे के परिजन भी उत्साहित नजर आ रहे थे।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बुरहानपुर शहर का बताया जा रहा है, इस वीडियो में एक 3 साल का मासूम पुलिस के पास अपनी मम्मी की शिकायत लेकर पहुंचता है, जहां वह पुलिस से मम्मी के द्वारा पिटाई करने और चॉकलेट चुराने की शिकायत करता है, और इतना ही नहीं वह पुलिस से अपनी मम्मी को जेल में डाल देने की बात भी कहता है। वहीं जब यह बच्चा पुलिस के पास पहुंचता है, और अपनी शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिसकर्मियों को भी हंसी आ जाती है, जहां अब यह बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरा किया वादा, मासूम को मिला गिफ्ट
    मासूम की मासूमियत सोशल मीडिया पर वायरल

    मासूम की मासूमियत सोशल मीडिया पर वायरल

    मासूम की मासूमियत का यह वीडियो बुरहानपुर जिले के डेढ़ तलाई गांव का बताया जा रहा है, जहां 3 साल का मासूम अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर, पुलिसकर्मियों से अपनी मम्मी को जेल में डाल देने की बात कहता है। मासूम की यह बात सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान हो जाते हैं, जहां बच्चे के जिद करने पर महिला पुलिसकर्मी बच्चे की शिकायत एक नोट पेड पर लिखती नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मी बच्चे से अपनी मम्मी की शिकायत करने की बात पूछती है, तो जवाब में बच्चा कहता है कि, उसकी मम्मी ने उसकी चॉकलेट चुरा ली है, और साथ ही उसे पीटा भी है।

    वीडियो कॉल पर की थी बात

    वीडियो कॉल पर की थी बात

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक मासूम अपनी मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था, जहां उसने पुलिस से मां की शिकायत करते हुए चॉकलेट ना देने और गुस्सा दिखाने की बात कही थी तो वहीं अब इस वीडियो के वायरल होते ही गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो कॉल के जरिए मासूम से बात की जहां उन्होंने मासूम की इच्छा पूरी करते हुए चॉकलेट और साइकिल भिजवाने का वादा किया था।

    इस कारण बच्चा पहुंचा था थाने

    इस कारण बच्चा पहुंचा था थाने

    जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां उसे नहलाकर काजल का टीका लगाना चाहती थी, लेकिन बच्चा टीका नहीं लगवाना चाह रहा था, जिसके बाद मां ने गुस्सा दिखाते हुए, उसे डांट लगा दी, जिससे नाराज होकर बच्चा अपने पिता के साथ पुलिस में शिकायत करने की जिद करते हुए थाने पहुंच गया, और वहां उसने पुलिसकर्मियों से अपनी मां की शिकायत कर डाली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+