एक फ्लैट में 6 लड़कियां और 3 लड़के, छापा पड़ा तो इस हालत में मिले

इंदौर, 2 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार देह व्यापार के मामले सामने आ रहे हैं, जहां पिछले दिनों भी पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए कई देह व्यापार के अड्डे से युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया था, तो वहीं अब एक बार फिर पुलिस ने भवरकुआं थाना क्षेत्र में शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे से 6 युवतियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आपत्तिजनक हालत में पुलिस को एक फ्लैट से मिले हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indore

पकड़ाई गई सभी लड़कियां बाहर की रहने वाली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, रहवासियों से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अड्डे से 6 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आई यह सभी लड़कियां अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं, जिनमें मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कोलकाता की रहने वाली लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी लड़कियां इंदौर में मॉडल और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने आई थी, जहां युवतियों को इंदौर लाने वाला शख्स पर फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस ने की छापामार कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आसपास के लोगों से मिली सूचना के आधार पर भवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में छापामार कार्रवाई की गई थी, जहां से पुलिस ने 6 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए लड़के मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, तो वहीं इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

लगातार सामने आ रहे मामले

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं, जहां अलग-अलग इलाकों से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने की खबरें भी निकल कर सामने आती रही हैं। पिछले दिनों ही पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था, तो वहीं अब एक बार फिर पुलिस ने भवरकुआं थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट पकड़ा है, जिसमें पुलिस ने कई लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+