बॉयफ्रेंड निकला बेवफा तो नर्मदा नदी में शादीशुदा महिला ने लगा दी छलांग, डूबते हुए Video Viral
खंडवा, 30 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां पति को छोड़ने के बाद बॉयफ्रेंड से मिले धोखे से नाराज युवती ने मोरटक्का पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवती पानी में संघर्ष करती रही और कुछ ही देर में डूब गई। घटनाक्रम के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया, लेकिन लंबे वक्त तक तलाश के बाद भी युवती का कोई पता नहीं लग सका.

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम मंडला मुंदी की रहने वाली युवती ने देर शाम मोरटक्का पुल से छलांग लगा दी। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी से नाराज होकर युवती ने नदी में छलांग लगाई है, जिस समय युवती घर से निकली थी, उस समय युवती का पूरा परिवार खेत पर गया हुआ था, मौका मिलते ही युवती घर से निकल गई और मोरटक्का स्थित पुल पर पहुंचकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी. युवती का गांव के युवक के साथ ही अफेयर चल रहा था, जहां युवती ने युवक से शादी के चक्कर में अपनी पति तक को छोड़ दिया था.
बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़ा
जानकारी के मुताबिक, युवती का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा था, जिसके चलते युवती ने अपने पति को छोड़ दिया था. वहीं युवती का पति से तलाक होना ही था की इधर युवक शादी से मुकर गया, जिससे नाराज युवती ने मोरटक्का पुल पर पहुंचकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी. वहीं अब पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ नर्मदा नदी में युवती की तलाश कर रही है, जहां देर शाम तक सर्चिंग के बाद भी युवती का कोई पता नहीं लग सका.
ये भी पढ़े-












Click it and Unblock the Notifications