शादीशुदा महिला को बॉयफ्रेंड के पिता ने दिया झांसा, खेत में ले जाकर किया गलत काम

इंदौर, 4 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं एक बार फिर दुष्कर्म का एक ऐसा मामला शहर से सामने आया, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। उज्जैन की रहने वाली शादीशुदा महिला को प्रेमी ने धोखे से इंदौर बुलाया, जहां महिला से विवाद करने के बाद प्रेमी और उसका पिता महिला को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए, वहीं खेत में दोस्तों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, इस पूरे घटनाक्रम के अब महिला ने पुलिस इस पूरे मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक उज्जैन की रहने वाली महिला 26 जून को अपने प्रेमी से मोबाइल लेने इंदौर आई थी। इसके बाद प्रेमी ने महिला से विवाद किया था, जहां प्रेमी ने अपनी मां और पुलिस को बुला लिया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता बस स्टैंड के लिए निकली थी, जिसके बाद रास्ते में प्रेमी के पिता और उसके दोस्त मिले, वे महिला को बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने बताया कि, प्रेमी के पिता और उसके दोस्त पीड़िता को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए, और खेत में दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता जैसे-तैसे बस स्टैंड पहुंची और वहां से उज्जैन पहुंच कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है, जहां आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

पहले भी पीड़िता ने दर्ज कराया है मामला

पहले भी पीड़िता ने दर्ज कराया है मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़िता से पहले भी साल 2020 में प्रेमी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है, जहां इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन प्रेमी समझौते से मुकर गया जिसके बाद प्रेमी लगातार महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित महिला कपड़े बेचने का काम करती है। उधर, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+