OPINION: विकास की नियत ने बदला BJP का भाग्य, इंदौर-भोपाल को मिली मेट्रो जैसी रफ्तार

OPINION: मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां BJP अब सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। वहीं BJP को मिली प्रचंड जीत के बाद अब अलग-अलग समीकरण पर बात शुरू हो गई है, जहां अब BJP की इस जीत को विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

BJP ने अबकी बार इंदौर और भोपाल में अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां इसके पीछे की वजह शिवराज सरकार की ओर से इन दोनों ही शहरों में किए गए विकास कार्य हैं। इतना ही नहीं इन दोनों ही शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट के बाद विकास ने तेजी से रफ्तार पकड़ी जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर भी देखने मिला।

Bhopal

जमकर हुआ विकास, खूब मिले वोट

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अपने सपनों का शहर बताते हैं। यही कारण है कि, शिवराज सरकार ने इंदौर के विकास में चार चांद लगाने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। बात की जाए तो इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की हो या फिर इंदौर में मेट्रो ट्रेन दौड़ने की सभी मामलों में शिवराज सरकार ने इंदौर को अव्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसका परिणाम है कि, इंदौर अब लगातार विकास में आगे बढ़ता चला जा रहा है, जहां इंदौर चारों ओर से विकसित होता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इंदौर में शिवराज सरकार के द्वारा किए गए कामों का सीधा असर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर भी देखने मिला, जहां इंदौर की सभी 9 सीटों से BJP ने जीत हासिल की है।

भोपाल में निकला विकास में आगे

राजधानी भोपाल की बात की जाए तो राजधानी भोपाल में भी विकास के कई काम शिवराज सरकार के द्वारा किए गए हैं, जहां शहर में मेट्रो ट्रेन दौड़ने के साथ-साथ अलग-अलग हिस्सों का विकास भी शिवराज सरकार की ही देन है। यही कारण है कि, भोपाल की जनता ने भी अबकी बार शिवराज सरकार और बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है। इतना ही नहीं भोपाल में किए गए विकास के कामों का असर आसपास के जिलों में भी देखने मिला, जहां बीजेपी को भोपाल के आसपास के जिलों में भी अच्छे मत मिले है।

ये भी पढ़े- Indore news: चुनाव निपटते ही 'मिशन स्वच्छता' में जुटा नगर निगम, सफाई का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+