MP में राज्यसभा की रेस, 3 में से 2 सीटों पर BJP की नजर!

इंदौर, 2 मई: मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीटों को लेकर होने वाले चुनावों की सुगबुगाहट अब तेज हो चली है, जहां जल्द ही राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. राज्यसभा की 3 सीटों में से 2 सीटों पर बीजेपी की नजर है, जहां बीजेपी ने इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी तेज कर दी है. मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए रिक्त हो रही इन सीटों में 2 पर बीजेपी तो एक पर कांग्रेस का कब्जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस के पास है. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य एमजे अकबर, संपतिया उईके और कांग्रेस के विवेक तन्खा का कार्यकाल जून-जुलाई में समाप्त हो रहा है.

indore

मध्यप्रदेश से राज्यसभा जा सकते हैं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजेपी बहुमत में है, जहां बीजेपी के पास लगभग 126 सीटें हैं. ऐसे में बीजेपी 2 राज्यसभा सीटों पर कब्जा जमा सकती है. वहीं संभावना ये भी जताई जा रही है की बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा जा सकता है. पीयूष गोयल वर्तमान में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, जहां गोयल का राज्यसभा कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है. वहीं वे राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं, जिसके चलते ये संभावना जताई जा रही है कि पीयूष गोयल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजा जा सकता है.

दूसरी सीट पर बीजेपी इन्हें बना सकती है प्रत्याशी

राज्यसभा की दूसरी सीट पर बीजेपी किसी ओबीसी या फिर आदिवासी नेता को प्रत्याशी बना सकती है, संभावना जताई जा रही है कि राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश से जाने वाला दूसरा नाम बीजेपी के किसी दिग्गज नेता का हो सकता है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम नामों पर चर्चा जारी है. बहरहाल देखना होगा की आने वाले दिनों में बीजेपी राज्यसभा के लिए किन नामों को आगे करती है.

बीजेपी के खाते में जाती दिखाई दे रही 2 सीटें

मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या पर यदि नजर डालें तो इस हिसाब से बीजेपी के खाते में 3 में से 2 सीटें जाती दिखाई दे रही है, जहां इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशी उतारने के साथ-साथ इन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी करती नजर आ रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+