MP: मतगणना के लिए BJP तैयार, कार्यकर्ताओं को दी स्पेशल ट्रेनिंग

इंदौर, 16 जुलाई: नगर निगम चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में अब महज एक रात का फासला बाकी है, ऐसे में अब बीजेपी ने भी मतगणना के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जहां संगठन के अनुभवी नेताओं ने कार्यकर्ताओं की पाठशाला लगाकर मतगणना के लिए ट्रेनिंग दी है। 17 जुलाई का दिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है, क्योंकी यही वो दिन है, जब देश के सबसे स्वच्छ शहर को नगर सरकार मिलेगी। वहीं मतगणना के लिए राजनैतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं, जहां बीजेपी ने भी मतगणना के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग देने का काम किया है। इस दौरान संगठन के अनुभवी नेताओं ने पाठशाला लगाकर कार्यकर्ताओं को मतगणना के लिए ट्रेनिंग दी है.

मतगणना के लिए तैयार बीजेपी

मतगणना के लिए तैयार बीजेपी

कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, प्रशिक्षण हमारे स्वभाव का एक हिस्सा है, आने वाली मतगणना में हमारे प्रतिनिधियों को किस तरह की सावधानी रखना है, समय से लेकर तो विषय तक की, ये हमारे वरिष्ठों द्वारा बताया गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, जो जनसंपर्क में जनसैलाब में आशीर्वाद दिया है, उससे जीत सुनिश्चित है।

महज एक रात का फासला बाकी

महज एक रात का फासला बाकी

नगर निगम चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में महज अब एक रात का फासला बाकी है, ऐसे में अब बीजेपी ने भी मतगणना के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब देखना होगा की लंबे वक्त के बाद बनने जा रही निगम सरकार में आखिर किसे शहर की जनता ने अपना जनप्रतिनिधि चुना है, और आखिर कौन इंदौर का वो चमकता हीरा होगा, जिसे इंदौर की जौहरी जनता ने अपने मत रूपी आशीर्वाद देकर निखारा है।

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई का दिन वह दिन है, जब इंदौर शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी, यानी मतगणना के बाद देर रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, नगर निगम चुनाव में किसकी हार और किसकी जीत हुई है। वहीं मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां प्रशासन की ओर से संपन्न कराई जा रही है, जहां व्यवस्थित रूप से मतगणना संपन्न कराई जा सके, वहीं मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+