MP: BJP के सदस्यता अभियान में इंदौर बना नंबर-1, कायम किया ये खास रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण समाप्त होने तक भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर द्वारा 6,38,836 सदस्य बनाए गए, जिससे इंदौर महानगर देश में भारतीय जनता पार्टी के सबसे अधिक सदस्य बनाने वाला नगर बन गया है।
सदस्यता अभियान को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने देश भर में इंदौर को सदस्यता अभियान में नंबर वन बनाने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं इंदौर महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा, हमें गर्व की अनुभूति हो रही है कि, सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के अंतिम दिन हमने सदस्यता का लक्ष्य पार कर लिया है। पार्टी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, लगन और माइक्रोप्लानिंग के बल पर 6,38,836 सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को भी पार कर लिया है मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताता हूं, धन्यवाद देता हूं। अब सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू हो गया है, इंदौर भाजपा सक्रिय सदस्यता में भी रिकॉर्ड अवश्य बनाएगी।
इंदौर में BJP का सदस्यता अभियान लगातार रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है, जहां इंदौर तेजी से सदस्यता अभियान का खास रिकॉर्ड बना रहा है. वहीं इससे पहले भी संगठन के अलग-अलग अभियानों को सफल बनाने में इंदौर ने सफलता हासिल की थी. वहीं अब एक बार फिर सदस्यता अभियान में इंदौर बाजी मारते हुए इंदौर में नंबर-1 का स्थान हासिल किया है. वहीं अब भोपाल से लेकर दिल्ली तक इंदौर की कामयाबी के चर्चे हैं.
इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, मुकेश मंगल, गुलाब ठाकुर, रितेश तिवारी, दिलीप शर्मा, जवाहर मंगवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- MP में BJP ने प्रोफेशनल्स को बनाया सदस्य, क्या उपचुनाव पर पड़ेगा इसका असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications