BJP का मिशन election, जीत के लिए मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं का खास प्लान तैयार!

इंदौर, 23 मई: प्रदेश में अब निर्वाचन आयोग किसी भी वक्त नगरी निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है, इस बीच बीजेपी भी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंडल स्तर पर बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है. निकाय चुनाव नजदीक आते ही एक दिन के अंदर कई मंडलों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंथन करते हुए, जीत का खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं. निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की ऐसी ही बैठकों का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है, जहां राऊ और विधानसभा एक में आयोजित हुई बैठक में भाजपा के जनप्रतिनिधि, नगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, दीप प्रज्वलन कर बैठक का आरंभ किया गया.

indore

बैठक में बीजेपी के तमाम दिग्गज मौजूद रहे

विधानसभा वार अलग अलग मंडलों में आयोजित हो रही बैठक में बीजेपी इंदौर नगर के प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंडल स्तर पर होने वाली यह बैठकें सम्राट अशोक मंडल, लक्ष्मीबाई मंडल, चंद्रशेखर आजाद मंडल, सुभाष मंडल और लवकुश मंडल में आयोजित हो चुकी हैं.

पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह

निकाय और पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में उत्साह नजर आ रहा है, जहां दोनों ही चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता पूरे दम के साथ मैदान में तैयार नजर आ रहे हैं. इसी के चलते बीजेपी कार्यालय पर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की चहल-पहल दिन भर जारी रहती है, जहां लगातार बैठकों का दौर चलता रहता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+