Indore news: टिकट का एलान होते ही जश्न में डूबे BJP प्रत्याशियों के समर्थक, बंटी मिठाई, दी बधाई
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, जहां सोनकच्छ विधानसभा से इंदौर बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर को प्रत्याशी बनाया गया है.
वहीं डॉ. राजेश सोनकर के नाम का एलान होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां सोनकर के निवास से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे थे.

सोनकर समर्थकों में उत्साह
Recommended Video

अपने मिलनसार व्यवहार और कर्मठ अंदाज के लिए सियासत में अलग पहचान रखने वाले बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर को उनकी मेहनत का फल एक बार फिर संगठन ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर दिया है, जहां संगठन ने अबकी बार डॉ. राजेश सोनकर को सोनकच्छ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं सोनकर को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मधु वर्मा के समर्थकों में उत्साह
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है, जहां राऊ विधानसभा से वरिष्ठ नेता मधु वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मधु वर्मा के नाम का एलान होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जहां उनके निवास से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जश्न मनाया गया। अपने मिलनसार व्यवहार और कर्मठ अंदाज के लिए सियासत में अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता मधु वर्मा को उनकी मेहनत का फल एक बार फिर संगठन ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर दिया है, जहां संगठन ने अबकी बार भी मधु वर्मा को राऊ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़े- BJP की पहली सूची में इंदौरी नेताओं का दबदबा, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications