Indore: बंद कमरे में BJP के बड़े नेताओं से दीपक जोशी की मुलाकात, क्या हुई बात, जानिए?

BJP कार्यालय पर उस वक्त हलचल मच गई जब नाराज चल रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े नेताओं से मुलाकात की है.

indore

मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां बीजेपी के खेमे में नाराज नेताओं को मनाने की कवायद की जा रही है, हाल ही में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत तमाम बड़े नेता सियासत के गढ़ इंदौर के दौरे पर आए हुए थे, जहां उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, तो वहीं देर रात बीजेपी कार्यालय पर उस वक्त हलचल मच गई, जब नाराज चल रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े नेताओं से मुलाकात की है, लगभग 1 घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद दीपक जोशी बीजेपी कार्यालय से रवाना हुए, जहां उन्होंने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की, साथ ही वह मीडिया के सवालों का जवाब देने से भी बचते नजर आए।

कुछ ऐसा ही पूरा मामला

मालवा की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई, जब हाटपिपलिया विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की नाराजगी की बात सामने आने लगी। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो में बीजेपी के बड़े नेताओं की चिंता बढ़ा दी, जिसमें दीपक जोशी लगातार संगठन के खिलाफ बात करते नजर आए। इतना ही नहीं दीपक जोशी बार-बार दल बदलने के संकेत भी देते रहे, जिसके बाद उन्हें मनाने की कवायद संगठन की ओर से की जा रही है। वहीं हाल ही में इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर देर रात पहुंचे दीपक जोशी ने संगठन के बड़े नेताओं से बातचीत की है।

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के हैं सुपुत्र

पूर्व मंत्री दीपक जोशी का परिवार लंबे वक्त तक सियासत से जुड़ा रहा है, जहां उनके पिता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी मध्य प्रदेश की सियासत का बड़ा नाम रहे हैं, तो वहीं दीपक जोशी भी विधायक और पूर्व मंत्री रहे हैं। यही कारण है कि, मालवा की सियासत में दीपक जोशी और उनके परिवार का अच्छा खासा दबदबा माना जाता है। दीपक जोशी के सुपुत्र भी सियासत में अलग-अलग पदों पर काबिज हैं, जहां वे बीजेपी से जुड़े हुए हैं। इधर, अब दीपक जोशी लगातार दलबदल की चर्चाओं को हवा दे रहे हैं। बहरहाल, अब देखना होगा कि, मध्य प्रदेश की सियासत आने वाले दिनों में क्या नए रंग दिखाती है, और क्या वाकई दीपक जोशी कांग्रेस का दामन थामते हैं, या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+