Indore news: BJP की जन आशीर्वाद यात्रा का दिखेगा दम, किस विधानसभा में कब होगी एंट्री, जानिए?
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा अपना दम दिखा रही है। 20 सितंबर को इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा रहेगी, और ये रोड शो के रूप में सभी विधानसभाओं में जाएगी।
जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने मैदान संभाल लिया है, जहां लगातार कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी के लिए मैदान में नजर आ रहे हैं। इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा राऊ से शुरू होकर विधानसभा 2 तक जाएगी।

कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम
प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने बताया कि, जन आशीर्वाद यात्रा 20 सितंबर प्रातः 9 बजे राऊ विधानसभा स्थित प्रतिक्षा ढाबा से प्रारंभ होकर भोलाराम उस्ताद मार्ग, राजीव गांधी सर्कल, चाणक्यपुरी चौराहा होते हुए दशहरा मैदान पानी की टंकी पर पहुंचेगी उसके पश्चात सुबह 11 बजे 4 नंबर विधानसभा की यात्रा महू नाका होते हुए बियाबानी, मालगंज, राज मोहल्ला होते हुए अंतिम चौराहा पहुंचेगी। 1 बजे यहां से एक नंबर विधानसभा की यात्रा प्रारंभ होकर गणेशगंज, खजूरी बाजार होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। 3 बजे राजवाड़ा से विधानसभा क्रमांक 3 की यात्रा कृष्णापुरा छतरी, गौतमपुरा, रावजी बाजार होते हुए गाड़ी अड्डा पर पहुंचेगी, उसके पश्चात शाम 5 बजे पांच नंबर विधानसभा में प्रवेश करते हुए मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेन रोड, पंचम की फेल होते हुए नेहरू नगर मेन रोड गली नंबर 5 में पहुंचेगी, उसके पश्चात शाम 7 बजे विधानसभा क्रमांक 2 में प्रवेश करते हुए जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा साईं मंदिर होते हुए परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहे पर समाप्त होगी।
इंदौर में दम दिखाएगी यात्रा
इंदौर में जल्द ही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा एंट्री करने वाली है, जहां पहले जन आशीर्वाद यात्रा शहर में 8 और 19 तारिख को एंट्री करने वाली थी, जहां अब यात्रा सिर्फ एक ही दिन यानि 20 सितंबर को रहेगी। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है, जहां जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इधर, इंदौर से जन आशीर्वाद यात्रा देवास होते ही राजधानी भोपाल के लिए रवाना होगी, जहां यात्रा के बाद बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
ये भी पढ़े- MP News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज, पेटलावद में कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद












Click it and Unblock the Notifications