दर्दनाक हादसा : कंटेनर से हुई टक्कर, बाइक सवार तीनों युवकों ने तोड़ा दम

इंदौर, 30 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार सड़क हादसे बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां अब एक बार फिर इंदौर के पास महू से देवास स्थित देवी दर्शन के लिए निकले तीन बाइक सवार युवकों की बाइक कंटेनर से जा टकराई, जिसके बाद हादसे में घायल हुए तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो सगे भाई हैं, तो वहीं एक युवक माता-पिता का इकलौता सहारा था। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

indore

बेहद दर्दनाक था सड़क हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा बेहद ही दर्दनाक था, जहां अचानक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। यह हादसा लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाका के पास हुआ, जहां देर रात महू से देवास जा रहे तीनों युवक बाइक समेत कंटेनर में जा घुसे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कंटेनर बेहद ही लापरवाही पूर्वक खड़ा हुआ था, जिसके चलते ओवरटेक करने पर युवकों को कंटेनर दिखाई नहीं दिया, और तीनों युवक कंटेनर में जा घुसे। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जहां पुलिस तीनों युवकों के शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

माता-पिता का इकलौता सहारा हुआ खत्म

मृतकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए दो युवक आपस में भाई थे, तो वहीं एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। हादसे का शिकार हुए दोनों सगे भाई महू के वेटरनरी कॉलेज में पदस्थ थे, तो वहीं हादसे में घायल हुआ अन्य युवक दूध का व्यवसाय करता था। यह तीनों ही युवक नवरात्रि के चलते देवास स्थित माता रानी के दर्शन के लिए महू से निकले थे, जहां रास्ते में ही देवास नाका पर यह हादसे का शिकार हो गए, मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+