ऑनलाइन गेम में पैसे हारा था बेटा, लेकिन पिता ने किराएदार के गुप्तांग में पेट्रोल डाल....

इंदौर, 12 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस घटनाक्रम में सभी को हिला कर रख दिया था, जिसमें आरोपी मकान मालिक ने किराएदार पर अत्याचार करते हुए गुप्तांग में पेट्रोल डाल मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें आरोपी मकान मालिक का बेटा ऑनलाइन गेम में 50 हजार की रकम हार गया था, आरोपी का बेटा बार-बार किराएदार के पास जाता था। यही कारण था कि, आरोपी को किराएदार पर रुपए लेने का शक था, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र के साथ जहां पूरी तरह से मारपीट की थी, तो वहीं गुप्तांग में पेट्रोल भी डाल दिया था, जिसके बाद अब पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल से मिले कई ऑनलाइन गेम एप्लीकेशन

मोबाइल से मिले कई ऑनलाइन गेम एप्लीकेशन

पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि, आरोपी का बेटा ऑनलाइन गेम खेलने का आदि था, जिसके लिए वह अपने पिता का ही मोबाइल इस्तेमाल करता था। जांच में मोबाइल से कई ऑनलाइन गेमिंग एप भी मिले हैं, जिसके बाद आरोपी के बेटे द्वारा ऑनलाइन गेम में ही रुपए उड़ाए जाने की बात सामने आई है। वहीं अब पुलिस के अधिकारी बच्चे से भी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, अन्य सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

आरोपी मकान मालिक अपने किराएदार पर शक करता था, इसी के चलते आए दिन उनका विवाद भी हुआ करता था। वहीं आरोपी मकान मालिक को इस बात का शक अपने किराएदार पर था कि, किराएदार ने जो लैपटॉप हाल ही में खरीदा है। वह उसके बेटे के दिए रुपयों से खरीदा है, जबकि छात्र की माने तो यह लैपटॉप परिजनों ने छात्र को दिलाया था। इस बात से मकान मालिक इतना नाराज हुआ कि, उसने किराएदार के साथ मारपीट तक कर डाली।

जान से मारने की धमकी भी दी

जान से मारने की धमकी भी दी

पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि, मकान मालिक और उसके साथियों ने पैसे लेने की बात कबूलवाने के लिए उसके साथ जमकर मारपीट की थी, इतना ही नहीं मकान मालिक और उसके साथियों ने सारी हदों को पार करते हुए बोतल में पेट्रोल भर युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था। वहीं आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक के कबूलनामे में का वीडियो भी बना लिया था। वहीं युवक ने पुलिस को बताया कि, जिस लैपटॉप को लेकर मारपीट की गई है, वह लैपटॉप उसे उसके पिता ने खरीद कर दिया था।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

छात्र के साथ हुए अत्याचार का यह पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद अब लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते सोमवार को दिन भर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा, साथ ही आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग लेकर तमाम राजनीतिक दल और तमाम संगठनों से जुड़े लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+