Indore ने फिर से रचा किर्तिमान, राष्ट्रपति ने कलेक्टर को दिया भूमि सम्मान पुरस्कार

इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवमयी उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी.को लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु भूमि सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अधीक्षक भू अभिलेख अनिल मेहता भी साथ थे।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सम्मानित हुए। यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर ढंग से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया गया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भू-संपदा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए इंदौर जिले को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

indore

इंदौर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

गौरतलब है कि इंदौर जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किए जाने से विभागीय कार्यों में सरलता के साथ-साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं भूमि संबंधी ज्यादातर काम जैसे जमाबंदी, परिमार्जन, अन्य प्रमाण पत्र, विशेष सर्वेक्षण अब लोग अपने घर बैठे ही करवा सकते है। इससे भूमि विवाद को कम करने में भी सफलता मिलेगी। दरअसल, इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. के नेतृत्व में इंदौर जिले में राज्य सरकार की योजनाएं, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से और उन्हें धरातल पर क्रियान्वित करने और इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पहले जब लोगों को एक सुधार के लिए कई दिनों तक दफ़्तर का चक्कर काटना पड़ता था, अब यह कार्य आसानी से हो रहा है, जिससे उन्हें सुकून मिल रहा है।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर

इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।

ये भी पढ़े- Indore news: G20 समिट की तैयारी, बाइक रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+