MP के इस शहर को मिलने जा रही फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात, CM Shivraj करेंगे भूमिपूजन
इंदौर, 31 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है, जहां शहर को अब जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। यह फ्लाईओवर ब्रिज लव कुश चौराहे पर बनना है, जिसका भूमिपूजन करने सीएम शिवराज इंदौर आएंगे, वहीं इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसका जायजा लेने जनप्रतिनिधियों की टीम लव कुश चौराहा पहुंची। प्रदेशभर में जहां गणेश उत्सव को लेकर हर्षोल्लास है, तो वहीं शहर में बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज के भूमिपूजन का श्री गणेश जल्द होने जा रहा है, जहां आगामी 2 सितबंर को सीएम शिवराज शहर के लव कुश चौराहे पर बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां
भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लेने शहर के जनप्रतिनिधियों की टीम कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शहर को मिलेगी बड़ी सौगात
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने का बाद आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि, लव-कुश चौराहे पर 56 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनेगा, जहां सीएम शिवराज से समय मिलने के बाद अब 2 सितंबर को फ्लाईओवर का भूमिपूजन होना है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, जहां अब 2 सितंबर को सीएम शिवराज आएंगे और इंदौर को बड़ी सौगात देंगे।
लगातार मिल रही सौगात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को इन दिनों लगातार सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बंगाली चौराहा पर बने फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया था तो वहीं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान शहर के लव कुश चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर ब्रिज के भूमि पूजन के लिए 2 सितंबर को इंदौर आएंगे। वहीं इस ब्रिज के भूमि पूजन को लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications