Bharat jodo yatra में शामिल हुई Priyanka Gandhi, भाई Rahul Gandhi के साथ कदम से कदम मिलाए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं, जहां वे अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं अब भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं, जहां बहन प्रियंका गांधी, भाई राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत जोड़ो यात्रा में चल रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान नजर आ रहे हैं, जहां पूरा परिवार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलता दिखाई पड़ रहा है।

बुरहानपुर के रास्ते हुई एमपी में एंट्री

बुरहानपुर के रास्ते हुई एमपी में एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश में एंट्री कर ली है। बुरहानपुर के रास्ते महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एंट्री की है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे थे। बुरहानपुर से भारत जोड़ो यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी, जहां यह यात्रा प्रदेश में लगभग 13 दिन रहने की संभावना है।

कुछ इस अंदाज में हुआ स्वागत

कुछ इस अंदाज में हुआ स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया, जहां बंजारा लोक नृत्य कलाकारों ने अपने खास नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकार सिर पर गिलास और गिलास पर मटकियां रखकर प्रस्तुति दे रहे थे। पूरे रास्ते बैनर और पोस्टर नजर आ रहे थे, जिस पर राहुल गांधी के स्वागत का संदेश लिखा हुआ था। राहुल गांधी के स्वागत सत्कार के बहाने कांग्रेस नेता अपना शक्ति प्रदर्शन करते भी नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की ऐतिहासिक एंट्री हुई है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।

इंदौर में ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

इंदौर में ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+