Bharat jodo yatra का आमंत्रण, होटल पर अपने हाथ से MLA जीतू पटवारी ने लोगों को दिए पोहे-जलेबी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही एमपी में एंट्री करने वाली है, जहां राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने मिल रहा है। राहुल गांधी के नजदिकी नेताओं में शामिल कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी लगातार अलग-अलग तरीकों से जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते दिखाई दे रहे हैं, जहां जिम में युवाओं को कसरत के बाद आमंत्रण देने के बाद अब पटवारी होटल पहुंचे और लोगों को उसल पोहे परोसते हुए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने की अपील की है। शहर के प्रसिद्ध सैनी जी के पोहे जलेबी वाली दुकान पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का ये अलग अंदाज देखने मिला, इससे पहले भी पटवारी इसी अंदाज में जनता से मुखातिब होते दिखाई दे चुके हैं, लेकिन अबकी बार मामला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा है।

indore

जिम में लोगों को किया था आमंत्रित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने जा रहे हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी अब भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। हाल की में सोशल मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रचार का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी जिम में कसरत करने के साथ ही युवाओं को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यात्रा से जुड़ने की अपील करते दिखाई दे रहे थे। इतना ही नहीं पटवारी इन युवाओं को विधानसभा में किए गए काम भी गिनवा रहे हैं।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+