Digvijay Singh का बड़ा बयान, बोले- RSS वाले खबर भेजते हैं, मोदी के खिलाफ बोलो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपने भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं। ऐसे में राहुल गांधी सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर गुजरेंगे, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले राज्यसभा सांसद और भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक दिग्विजय सिंह इंदौर आए, यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि, प्रियंका जी का मैसेज है, शायद आएंगी। इसी के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैंने कल रात को ताई को फोन किया था, ताई ने बेहद अच्छा बयान दिया है, और भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है, हम ताई के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

आरएसएस पर साधा निशाना

आरएसएस पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं आज से नहीं 2012 में मेरे स्टेटमेंट देख लीजिए, मैंने कहा था अरविंद केजरीवाल जो है, यह आरएसएस का कांग्रेस मुक्त भारत का एक अंग है, और यह भाजपा की बी टीम है। यह केवल वोट काटने के लिए एमआईएम और यह आते हैं, और यह पूरी तरीके से मेरा तो आरोप रहा है मेरे ऊपर आरएसएस भी मानहानि का दावा करती है, और ओवैसी भी मेरे खिलाफ मानहानि का दावा करता है।मैं निष्पक्षता से बोलता हूं, यह एक थाली के चट्टे पट्ठे हैं, या एक सिक्के के दो पहलू हैं। आरएसएस अपंजीकृत संस्था है। इसलिए अकाउंट भी नहीं है, तो गुरु दक्षिणा कहां जमा होती है, कौन से खाते में जमा होती है। ऐसे में आरएसएस का ऑफिशियल हैंडल पर ट्वीट आया था, हमने कोविड में 7 करोड़ खर्च किए, मैंने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है कि जो संस्था पंजीकृत नहीं है, जिसका अकाउंट नहीं है, उसने सात करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की कि नहीं की, उस पर छापा क्यों नहीं डालता, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। मेरे पास खबरें आरएसएस वाले भेजते हैं। भैया हमारी काय के लिए लगे हो, मोदी के खिलाफ बोलो ना।

23 नवंबर से शुरू होगी यात्रा

23 नवंबर से शुरू होगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपने भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रहे हैं, जहां महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में यात्रा का आगमन 20 नवंबर को होगा, तो वहीं मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। पहले यात्रा की शुरुआत मध्यप्रदेश में 22 नवंबर से होनी थी, लेकिन राहुल गांधी के गुजरात दौरे के चलते मध्यप्रदेश में यात्रा के शुभारंभ की तारीख 23 नवंबर तय कर दी गई है। 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री के बाद 30 और 22 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद 23 नवंबर को एक बार फिर यात्रा शुरू होगी।

28 नवंबर को इंदौर में एंट्री करेगी यात्रा

28 नवंबर को इंदौर में एंट्री करेगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 28 नवंबर को इंदौर पहुंचेगी, जहां 29 नवंबर को यात्रा का एक दिवसीय ब्रेक रहेगा, वहीं इसके बाद एक बार फिर 30 नवंबर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में होते हुए उज्जैन की ओर रवाना हो जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर यात्रा के कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारियों का सिलसिला जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+