Bharat jodo yatra : निर्दलीय विधायक सुरेंद्र शेरा को मिली जिम्मेदारी को लेकर कमलनाथ ने कही बड़ी बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करने वाले हैं, बुरहानपुर के रास्ते एमपी में एंट्री करने वाले राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं इस बीच कांग्रेस ने एक बड़ा बदलाव करते हुए बुरहानपुर और खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी निर्दलिय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को दे दी है। वहीं अब निर्दलिय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को मिली जिम्मेदारी को लेकर सियासत का सिलसिला तेज है, जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शेरा का दिल, दिमाग और आत्मा कांग्रेस के साथ होने की बात कही है।

निमाड़ की सियासत में आया ट्विस्ट
निमाड़ की सियासत में अच्छा खास दम खम रखने वाले निर्दलिय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुरहानपुर और खंडवा का प्रभारी नियुक्त किया है, जहां कांग्रेस की इस नियुक्ति को लेकर सियासत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सियासी गलियारों में इस नियुक्ति को कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता अरूण यादव का कद कम होने और सुरेंद्र सिंह शेरा का कद बढ़ जाने के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं इसे लेकर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा की, विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा रिकॉर्ड पर निर्दलीय भले ही हों लेकिन उनका दिल, दिमाग और आत्मा कांग्रेस के साथ है।
बुरहानपुर से MP में होगी यात्रा की एंट्री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री बुरहानपुर से होगी, जहां खंडवा, खरगोन और इंदौर होते हुए यात्रा उज्जैन और आगर मालवा की ओर प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications