MP आएगी Bharat jodo yatra, विवेक तंखा और दिग्विजय सिंह ने की अभिभाषकों के साथ बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही एमपी में एंट्री करेगी, जिसके लिए तैयारियों का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं यात्रा में अभिभाषकों की भी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा अल्प प्रवास पर इंदौर आए, यहां उन्होंने अभिभाषकों के साथ बैठक करते हुए, यात्रा में अभिभाषकों की भूमिका और यात्रा की तैयारियों को लेकर खास प्लान तैयार किया।

यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने अभिभाषकों के साथ यात्रा की तैयारियों और अभिभाषकों की यात्रा में भूमिका को लेकर चर्चा की है। इस दौरान बैठक में विवेक तंखा के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ही दिग्गज नेताओं ने अभिभाषकों से चर्चा करते हुए यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान की तो वहीं यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर मंथन भी किया।
यात्रा को सक्सेस बनाने का खास प्लान तैयार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही एमपी में दस्तक देगी, जहां यात्रा की तैयारियों को लेकर अभिभाषकों की महत्वपूर्ण बैठक राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें शामिल हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अभिभाषकों संग मंथन करते हुए, यात्रा को एमपी में सक्सेस बनाने का खास प्लान तैयार किया है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्गी राजा ने अपने सन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।
अभिभाषकों के साथ मंथन किया
राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की मौजूदगी में अभिभाषकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें शामिल होने आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एमपी में एंट्री और यात्रा से जुड़े अन्य मुद्दों पर अभिभाषकों के साथ मंथन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अभिभाषकों को संबोधित भी किया।












Click it and Unblock the Notifications