Indore में बेअसर रहा भारत बंद, भीम आर्मी ने रैली निकालकर दिया ज्ञापन

Bharat Bandh: सुप्रीम कोर्ट की ओर से SC-ST आरक्षण में सबवर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के बाद देशभर के SC-ST संगठनों ने भारत बंद का एलान किया था, जहां भारत बंद का मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पर कोई खास असर देखने नहीं मिला।

भारत बंद के बीच बाजार पूरी तरह से खुले रहे तो वहीं अलग-अलग संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में SC-ST वर्ग से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Indore

भारत बंद के बीच इंदौर के सभी बाजार लगभग खुले रहे, जहां राजवाड़ा, पाटनीपुरा, मालवा मिल, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल देखने मिली। इस दौरान दिन भर SC-ST वर्ग से जुड़े लोग रैली निकालकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचें और व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है. लेकिन बावजूद इसके संगठनों की अपील का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे। वहीं इंदौर के आस-पास के जिलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही थी, जहां सामान्य दिनों की तरह व्यापार और व्यवसाय संचालित हो रहा था।

तमाम संगठनों ने ज्ञापन सौंपा

भारत बंद के बीच भीम आर्मी से जुड़े सदस्य अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया की, विगत 1 अगस्त 2024 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को आदेशित किया है कि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति को मिलने वाले आरक्षण का राज्य सरकार सर्वे करे तथा इन जातियों में क्रीमी लेयर को छांटे और वर्गीकरण करें। इस आदेश के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को काफी नुकसान होगा। जातिगत आधार पर लोगों में बटवारा होगा। ‌द्वेष भावना पैदा होगी, फिर भी आरक्षण का लाभ पूर्ण रूप से इन जातियों को नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून हुआ मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+