बारातियों ने ढूंढ निकाली मूसलाधार बारिश में भी नाचने की तरकीब, हैरान कर देगा viral video

इंदौर, 5 जुलाई: मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में आखिरकार मानसून मेहरबान हो गया, जिसके चलते झमाझम बारिश का सिलसिला भी देखने मिला, तो वहीं बारिश में कई अलग-अलग तरह के रंग भी नजर आ रहे थे, जिसमें एक रंग उस बारात का भी देखने मिला, जो भारी बारिश में भी निकल पड़ी। इतना ही नहीं भारी बारिश के बीच भी बारातियों का जोश कम नहीं हुआ, जहां उन्होंने सिर पर तिरपाल ढककर जमकर डांस किया। वहीं अब इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूट बूट में डांस कर रहे बाराती

सूट बूट में डांस कर रहे बाराती

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाराती भारी बारिश के बीच भी सूट-बूट पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं तिरपाल ढककर डांस कर रहे, इन बारातियों का जोश मूसलाधार बारिश भी कम नहीं कर सकी। इस वीडियो पर एक नजर डालें तो बैंड नजर आ रहा है, वही बैंड के पीछे कुछ बाराती तिरपाल ढककर नाचते नजर आ रहे हैं।

इंदौर का बताया जा रहा वायरल वीडियो

इंदौर का बताया जा रहा वायरल वीडियो

मूसलाधार बारिश के बीच नाचते गाते इन बारातियों का वीडियो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का बताया जा रहा है, जहां मानसून की दस्तक के साथ ही इंदौर में हुई झमाझम बारिश के बीच अनोखे ढंग से निकली यह बारात अब चर्चा का विषय बनती चली जा रही है, जहां सोशल मीडिया पर इस बारात का वीडियो छाया हुआ है।

लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश

लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इसी के साथ अब मालवा अंचल में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मालवा अंचल में मानसून की दस्तक के साथ ही इंदौर, उज्जैन समेत तमाम कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला। लंबे वक्त के बाद हुई झमाझम बारिश के चलते लोगों ने भी राहत महसूस की है।

ये भी पढ़े- Weather update: मालवा अंचल में मानसून की दस्तक, झमाझम बरसे बदरा, तस्वीरों में देखिए झलक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+