Indore news: सोते समय मां-बाप ने बदली करवट तो दब गया ढाई महीने का बच्चा, टूटी जीवन की डोर
इंदौर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के खजराना थाना क्षेत्र में एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ढाई महीने के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवार में हड़कंप मच गया, जहां परिजन बच्चे को मृत अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने यहां प्राथमिक जांच में बच्चे को मृत पाया, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही। वहीं डॉक्टरों ने जैसे ही बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही, वैसे ही बच्चे के पिता ने अस्पताल स्टाफ को धमकाते हुए शव बगैर पोस्टमार्टम साथ ले जाने की बात कही।
कुछ ऐसा है मामला
डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया, जहां इससे पहले परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को बगैर पोस्टमार्टम के शव सौंपने के लिए धमकाया। बताया जा रहा है कि परिजन बच्चे की मौत का कारण छुपाना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल स्टाफ को धमकी दी है। उधर, डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान बच्चे की मौत दम घुटने के चलते होना बताया है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने माता-पिता के बीच सो रहा था तभी दोनों के बीच दबने से उसकी मौत हो गई। यही कारण रहा कि परिजन मौत का कारण छुपाना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने अस्पताल स्टाफ को धमकाने की कोशिश की है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
मां-बाप से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जहां अब मां-बाप से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 6 बजे के आसपास बच्चे ने मां का दूध पिया था। इसके बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, जहां उसके बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है तो वहीं बच्चे के साथ आए परिजनों से हथियार बरामद नहीं हुआ है। वहीं अब पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर बच्चे की मौत का कारण पता लगाएगी।
ये भी पढ़े- Khandwa news: दुष्कर्म के बाद दबंग की धमकी से सहमी छात्रा, मां-बाप की जान बचाने के लिए गलत कदम उठाया












Click it and Unblock the Notifications