Indore News: इंग्लिश कोचिंग टीचर ने छात्र के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ ये हाल

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग टीचर ने छात्र के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

एक अधिकारी ने इस मामले में बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक छात्र के परिजनों ने टीचर पर उनके बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Love for teacher in English coaching

जानकारी मुताबिक इंदौर शहर में मंगलवार रात 19 वर्षीय एक छात्र ने अपनी अंग्रेजी की टीचर द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने से महज कुछ घंटे पहले ही पुलिस द्वारा उसके बयान लिए गए थे। हालांकि, मृतक छात्र के माता-पिता ने दावा किया है कि महिला उनके बेटे को 'ब्लैकमेल' कर रही थी।

इंदौर महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान के जानकारी अनुसार "मृतक बैचलर ऑफ फार्मेसी का छात्र था और इंदौर का रहने वाला था। उसने मंगलवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी बहन ने उसका शव फंदे से लटकता हुआ देखा और परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया, एक कोचिंग सेंटर की 25 वर्षीय टीचर ने तीन दिन पहले मृतक छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस उसके खिलाफ आरोपों की जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा छात्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था और उसका बयान दर्ज किए गए थे। उसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।

वहीं, छात्र के पिता ने कहा कि उनके बेटे को उसकी पूर्व अंग्रेजी टीचर 'ब्लैकमेल' कर रही थी और वह काफी परेशान था। उन्होंने कहा कि वह उससे कुछ साल बड़ी थी और जहां तक उसके खिलाफ बलात्कार के आरोप का सवाल है। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन मैंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर उसके मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें उसने बलात्कार की शिकायत दर्ज करने के बारे में उसे धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+